दो महीने से रिट्ज जेल में कैद प्रिंस अलवलीद बिन तलाल शनिवार को रिहा हो गए थे, रिहा होने के बाद बिन तलाल के शुभचिंतको ने ख़ुशी व्यक्त की.
इन ही शुभचिंतकों में अलवलीद बिन तलाल की बेटी ने भी रविवार को ट्विटर पर अपने पिता की फोटो पोस्ट कर अपनी ख़ुशी व्यक्त की.
रीम बिन्त अलवलीद तलाल ने ट्वीट कर लिखा की “आप दुनिया में बहुत प्रसिद्द हो और आप मेरी दुनिया हो.”
सऊदी अरब के वारेन बफेट नाम के प्रिंस अल-वलीद को 4 नवंबर से 350 संदिग्धों के बीच बंदी बनाया गया था, जो सभी क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान के भ्रष्टाचार अभियान का शिकार बने थे, इस गिरफ्तारी में मंत्री मंडल के अधिकारियों सहित कई राजकुमारों को भी गिरफ्तार किया गया था.
खलीज टाइम्स के अनुसार, एक बयान में कहा गया की “आज सुबह शनिवार को राजकुमार अल-वलीद बिन तलाल के साथ उनकी रिहाई के लिए एक समझौते को मंजूरी दे दी गयी है.”
نوّرت الدنيا يا دنيتي❤️@Alwaleed_Talal pic.twitter.com/rt1SQmhbtC
— ريم بنت الوليد (@Reem_Alwaleed) January 28, 2018
राजकुमार दुनिया में सबसे अमीर लोगों में से एक है, फोर्ब्स के अनुसार उनकी संपत्ति 18.7 अरब डॉलर है.