प्राकृतिक आपदा में बहा नेपाल, हाल ही में आयी बाढ़ और भूस्खलन से पूरा नेपाल बिखर चुका हैं. नेपाल में भरी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 54 लोगो की मौत हो चुकी हैं.
जबकि हज़ारो की संख्या में लोगो को अपने घर छोड़ने पड़े हैं. नदिया उफान पर हैं जिससे और ज़्यादा बाढ़ आने की आशंकाए हैं.
प्राप्त सूचना अनुसार पुलिस ने इस बात की जानकारी दी के पिछेल दो दिनों में देश के विभिन्न हिस्सो में 54 लोगो की मौत हो चुकी है.
स्थानीय नागरिको में बाढ़ को लेकर काफी भय बैठा हुआ हैं. बताया जा रहा हैं कि हज़ारो कि संख्या में लोगो ने अपने घरो को छोड़ दिया हैं.
प्राप्त जानकारी के मुताबिक देश के लगभग 14 ज़िले इस प्राकृतिक आपदा से प्रभावित हुए हैं. नेपाल के शहर प्यूठान में स्थिति सबसे ज़्यादा गंभीर बनी हुई हैं. जहा पर 26 लोगो की मौत हुई हैं.
Web-Title: Natural disaster in Nepal, 54 died
Key-Words: Nepal, Natural, Disaster, Floods, Earthquake