तुर्की की राजधानी अंकारा की आर्ट गैलरी में सोमवार को हुई फायरिंग में रूसी एम्बेसडर की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है।
हमलावर ने रूसी ऐंबैसडर आंद्रे कार्लोव को बिल्कुल नजदीक से पीछे से गोली मारी। हमलावर की पहचान स्पेशल फोर्सेस पुलिस के सदस्य मेवल्यूट मर्ट ऐल्टिंटश के रूप में हुई है जो उस वक्त ऑफ ड्यूटी था। हमले के बाद सुरक्षाबलों ने ऐल्टिंटश को भी मार गिराया।
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, हादसा एक आर्ट गैलरी में हुआ जहां कार्लोव भाषण दे रहे थे। तभी ऐल्टिंटश (22) वहां पहुंचा और चिल्लाना शुरू किया, ‘अलेप्पो को मत भूलो, हम अलेप्पो में मर रहे हैं, तुम यहां मरोगे’ और इसके बाद अल्लाहू अकबर कहते हुए कार्लोव पर गोली चला दी। गोली लगते ही कार्लोव जमीन पर गिर पड़े। इस घटना में तीन और लोग घायल हुए हैं। गोली मारने के बाद भी ऐल्टिंटश चिल्लाता रहा।
İşte Rus Büyükelçi Karlov’un vurulma anı! pic.twitter.com/UICaNMDVOC
— TrabzonAjans.com (@TrabzonAjanscom) 19 दिसंबर 2016